आने वाले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाए जाएंगे। पहले चरण में प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। महतारी सदन का निर्माण लगभग पच्चीस सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महतारी सदन सहायक होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक सौ उनयासी महतारी सदन बनाने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए बावन करोड़ बीस लाख रूपये मंजूर किए गए हैं। महतारी सदन में महिलाओं के लिए कमरा, बरामदा, हॉल, किचन, स्टोर रूम, पेयजल के लिए ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2024 5:51 अपराह्न
आगामी 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाए जाएंगे