मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 21, 2024 1:37 अपराह्न

printer

आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड की जनता को जोड़ने के लिए 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा शुरू होगी

आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। खेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार राष्ट्रीय खेलों को जन उत्सव के रूप में मनाना चाहती है इसलिए मशाल यात्रा से ज्यादा से ज्यादा आम जनता को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सूचना विभाग के सचिव और महानिदेशक को खेलों के बारे में अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा।