मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 17, 2024 9:10 अपराह्न

printer

आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड और इसकी परंपराओं को बचाने के लिए लड़ा जाएगा- केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान

 

 

 

    केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्‍य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाला गठबंधन अगर सत्ता में लौटता है तो झारखंड के मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे। रांची के हटिया में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड और इसकी परंपराओं को बचाने के लिए लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण राज्य की जनसांख्यिकी बदल रही है। श्री चौहान ने आरोप लगाया कि घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी करके आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।