पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में प्रशासन ने मानसून को देखते हुए लगभग पूरी तैयारी कर ली है। पिछले वर्ष बरसात में हुए नुकसान को देखते हुए इस साल प्रशासन सतर्क है। कोटद्वार के उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि मानसून को देखते हुए सुखरो और खोह नदी सहित अन्य नदियों पर आवश्यक तटबंध लगभग बन चुके हैं और शेष पर कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डी.के. सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त मालन नदी के पुल का जीर्णाेधार का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा गाड़ीघाट, गुल्लर ग्रास्टन गंज सहित अन्य क्षतिग्रस्त पुल बनकर तैयार हो गए हैं।
Site Admin | जून 28, 2024 4:25 अपराह्न
आगामी मॉनसून को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल प्रशासन ने तैयारियां पूरी की
