उत्तर प्रदेश सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास एक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करेगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के अंतर्गत 250 बिस्तरों वाला लेवन-वन ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य जागरुकता और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए विश्वविद्यालय में एक कम्युनिटी ब्रॉडकास्ट सर्विस शुरू करने का भी फैसला लिया गया। जिसके जरिए स्वास्थ्य जागरुकता, रोगों की रोकथाम, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी और शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण किया जाएगा।