सितम्बर 10, 2024 7:27 अपराह्न

printer

आकाशीय बिजली के मद्देनज़र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए

बीते दिनों बलौदाबाजार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। वहीं, इस तरह की घटनाओं की जानकारी के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पहले ही दामिनी ऐप विकसित किया जा चुका है।

 

इस मोबाईल ऐप से बीस से तीस किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। राज्य शासन ने सभी विभाग प्रमुखो और मैदानी अमलों को दामिनी ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लोगों से भी इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है।

    दामिनी ऐप को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाईल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मेघदूत ऐप में तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति और दिशा से संबंधित जानकारी है, जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।