मई 28, 2024 8:12 अपराह्न

printer

आकाशीय बिजली के पूर्वानुमान के लिए सरकार द्वारा विकसित किए गए दामिनी और मेघदूत ऐप

आकाशीय बिजली की घटनाओं से निपटने और मौसम से संबंधित पूर्वानुमान के लिए भारत सरकार द्वारा दामिनी और मेघदूत ऐप विकसित किया गया है। दामिनी ऐप से बीस से इकतीस किलोमीटर के अंदर आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है, जिससे आवश्यक तैयारी और बचाव के लिए उपाय किए जा सकते हैं। वहीं, मेघदूत ऐप से तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति और दिशा से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। इन दोनों ही ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।  
इस सिलसिले में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सभी विभाग प्रमुखों को परिपत्र जारी कर इन दोनों ऐप की उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पटवारी, शिक्षक, पंचायत सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही ग्राम कोटवारों द्वारा मुनादी करवाकर लोगों को मोबाइल फोन पर दोनों ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने को कहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला