मार्च 1, 2026 12:00 अपराह्न

printer

आकाशवाणी समाचार ने विशेष कार्यक्रमों की नई श्रृंखला ‘पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी’ की शुरुआत की

आकाशवाणी समाचार ने विशेष कार्यक्रमों की नई श्रृंखला ‘पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी’ की शुरुआत की है। इस श्रृंखला में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं से विशेष बातचीत की जाएगी।

   

श्रृंखला के पहली कड़ी में हम आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटी से बातचीत करेंगे। प्रोफेसर कामकोटी को विज्ञान और अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

   

ये पॉडकास्ट आज शाम 5 बजकर 10 मिनट पर आकाशवाणी गोल्ड चैनल से प्रसारित किया जाएगा। जिसे न्यूज़ऑनएयर ऐप और न्यूज़ऑनएयर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी सुना जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला