दिसम्बर 23, 2024 7:36 पूर्वाह्न

printer

आकाशवाणी समाचार की वर्षांत श्रृंखला में आज हम बात करेंगे केंद्रीय खेल मंत्रालय की उपलब्धियों की

आकाशवाणी समाचार अपनी विशेष वर्ष समापन श्रृंखला में वर्ष 2024 की झलकियां प्रस्‍तुत कर रहा है। आज हम केंद्रीय खेल मंत्रालय की उपलब्धियों पर नज़र डालेंगे।

 

वर्ष 2024 भारतीय खेलों की दृष्टि से बेहद सफल रहा। वैश्विक मंच पर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पेरिस पैरालिंपिक खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन से लेकर शतरंज में ऐतिहासिक जीत तक भारत ने कई खेल आयोजनों में अपनी सशक्त प्रतिभा और सामर्थ्‍य का प्रदर्शन किया है।