आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक वसुधा गुप्ता ने आज मथुरा में आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने दोनों इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों और विषयों पर अधिक ध्यान देने के सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि मथुरा दूरदर्शन केन्द्र और आकाशवाणी के कार्यक्रम ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। प्रधान महानिदेशक ने सुझाव दिया कि दूरगामी प्रभाव के लिए कार्यक्रम बनाते समय स्थानीय परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों से सुझाव भी मांगे।