आकाशवाणी समाचार आज एक अनूठे अंदाज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। आज अंग्रेजी और हिंदी के सभी समाचार बुलेटिन 24 घंटे महिला समाचार वाचक प्रस्तुत कर रही हैं। यह कल आधी रात से शुरू हो चुका है और आज पूरे दिन जारी रहेगा।
इस दौरान, सभी 45 मुख्य और प्रति घंटे के बुलेटिन तथा अंग्रेजी और हिंदी में समाचार पत्रिका महिला समाचार वाचक पढ़ रही हैं। आज दिन में अंग्रेजी और हिंदी समाचार कक्ष का पूरा कामकाज भी महिला कर्मचारी संभालेंगे। आकाशवाणी समाचार आज रात सवा नौ बजे से 10 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष पैनल चर्चा भी प्रसारित करेगा।