जनवरी 26, 2025 7:48 अपराह्न

printer

आकाशवाणी रांची में 76वें गणतंत्र दिवस पर आन, बान और शान से लहराया तिरंगा

आकाशवाणी रांची में भी 76वें गणतंत्र दिवस पर आन, बान और शान से तिरंगा लहराया। आकाशवाणी रांची में उपमहानिदेशक दुर्गा चरण हेम्ब्रम ने अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। वहीं उच्चशक्ति प्रेषित केन्द्र में उपनिदेशक आनंद प्रकाश सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।

उधर दूरदर्शन केंद्र रांची में केंद्र प्रमुख आर के राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।