अक्टूबर 24, 2024 4:37 अपराह्न

printer

आकाशवाणी-रांची की ओर से सूचना भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया

आकाशवाणी प्रादेशिक समाचार एकांश रांची की ओर से आज रांची में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता समेत अन्य बिंदुओं को लेकर सूचना भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी।

   मौके पर आकाशवाणी रांची प्रमुख कृष्ण कुमार लाल, आकाशवाणी कार्यालय प्रमुख डीसी हेंब्रम, दूरदर्शन से दिवाकर कुमार, आकाशवाणी रांची के सहायक निदेशक जेवियर कंडूलन्ना, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी पंकज मित्र, आकाशवाणी रांची की समाचार संपादक महविष रहमान और दूरदर्शन के समाचार संपादक गौरव कुमार पुष्कर थेे।