जुलाई 27, 2024 6:26 अपराह्न

printer

आकाशवाणी रांची आज अपना 67 वां स्थापना दिवस मना रहा है

आकाशवाणी रांची आज अपना 67 वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1957 में पहली बार आकाशवाणी रांची से प्रसारण की शुरुआत हुई थी। स्थापना दिवस पर केन्द्र प्रमुख डीसी हेम्ब्रम, उपनिदेशक आनंद प्रकाश सिंह, सहायक निदेशक सह कार्यक्रम प्रमुख गौरव शिखर राय और समाचार प्रमुख कृष्ण कुमार लाल ने श्रोताओं, सहकर्मियों और आकाशवाणी परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि आकाशवाणी रांची ने समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनायी है। यह संस्था न केवल समाचार और मनोरंजन का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्रों में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है।