प्रादेशिक समाचार एकांश, आकाशवाणी मध्यप्रदेश द्वारा लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए ‘जनता की आवाज- आकाशवाणी के साथ’ नामक एक ख़ास कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें हम आम लोगों द्वारा मतदान के लिए की जा रही अपील को शामिल कर रहे हैं, जिससे अन्य श्रोता भी मतदान के लिए प्रेरित हो। आप भी अपनी आवाज़ में मतदान के महत्व पर केन्द्रित अधिकतम 40 सेकेण्ड का एक बढ़िया सा वीडियो सन्देश रिकार्ड करिए और हमारे WhatsApp नंबर 94065 23035 पर अपने नाम और निवास स्थान के नाम के साथ भेज दीजिए। हम आपके संदेशों को प्रतिदिन समाचारों के साथ प्रसारित करेंगे…और हाँ, आप भी मतदान अवश्य करिए।
Site Admin | मार्च 27, 2024 3:11 अपराह्न
आकाशवाणी मध्यप्रदेश ने ‘जनता की आवाज- आकाशवाणी के साथ’ नाम से ख़ास कार्यक्रम किया शुरू