आकाशवाणी पुणे की क्षेत्रीय समाचार इकाई का स्वर्ण जयंती वर्ष आज से प्रारंभ हो रहा है। इस इकाई से पहला समाचार बुलेटिन आज ही के दिन 1975 में सुबह 7 बजकर पांच मिनट से प्रसारित किया गया था। लाखों नियमित श्रोताओं के साथ इस बुलेटिन ने 49 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों और आम श्रोताओं की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। पुणे क्षेत्रीय बुलेटिन के शुरुआती समाचार श्रोताओं में से एक स्वर्गीय सुधा नरवणे के बेटे, सेवानिवृत्त सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने उन वर्षों की अपनी यादें साझा की हैं। उन्होंने इस कालजयी बुलेटिन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।