आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले लाइव फोन-इन साप्ताहिक कार्यक्रम ‘पब्लिक स्पीक’ का आज का विषय है “स्थायी भविष्य के लिए अपशिष्ट प्रबंधन”। इस विषय पर चर्चा के लिए हमारे स्टूडियो में उपस्थित रहेंगे सर्कुलर इकोनॉमी विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडे और अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज्ञ स्वाति सिंह संब्याल। यह कार्यक्रम रात 9:30 बजे से आकाशवाणी के एफएम गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर प्रसारित होगा। इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट, https://www.newsonair.gov.in/ और हमारे यूट्यूब चैनल, न्यूज ऑन ए आई आर ऑफिशियल पर भी यह कार्यक्रम सुन सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान, हमारे विशेषज्ञों से प्रश्न पूछने के लिए श्रोता टेलीफोन नंबर 011 – 2 3 4 2 1 0 5 0 और 011 – 2 3 3 1 4 4 4 4 पर डायल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने प्रश्न व्हाट्सएप नंबर 9 2 8 9 0 9 4 0 4 4 पर भी भेज सकते हैं।