अगस्त 9, 2025 8:18 पूर्वाह्न

printer

आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम से अब तक 34 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्‍व प्राप्त हुआ

आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम से अब तक 34 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्‍व प्राप्त हुआ है। सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर एल मुरुगन ने कल राज्‍यसभा में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्‍यम से प्रधानमंत्री ने शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, पर्यावरण, नवाचार और समाज सेवा कार्य में लगे भारतीय नागरिकों की प्रेरणादायी कहानियों को साझा किया है।

 

 

श्री मुरुगन ने बताया कि देशभर में बड़ी संख्‍या में लोग मन की बात कार्यक्रम सुनते हैं। उन्‍होंने बताया कि यू-ट्यूब और ओटीटी सहित डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर भी मन की बात सुनने वालों की संख्‍या बढ़ी है। श्री मुरुगन ने कहा कि मन की बात देश का शीर्ष कार्यक्रम बना हुआ है, जो नागरिकों को राष्‍ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रोत्‍साहित करता है।