आकाशवाणी की नई श्रृंखला, ‘पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी’ में हम वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं से बातचीत कर रहे हैं। दूसरे एपिसोड में हम संथाली लेखक रबीलाल टुडू से बात करेंगे। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए श्री रबीलाल टुडू को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
पॉडकास्ट सुनने के लिए आज शाम 5 बजकर 10 मिनट पर 100.1 आकाशवाणी गोल्ड पर ट्यून करें। आप इसे न्यूज ऑन एआईआर ऐप और न्यूज ऑन एआईआर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं। इसका पुनः प्रसारण कल सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर होगा।