अगस्त 8, 2025 3:31 अपराह्न

printer

आई.सी.एम.आर और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने नेक्स्टजेन एक्सप्लोरर्स के लिए राष्ट्रव्यापी छात्र आउटरीच कार्यक्रम का किया आयोजन

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद -आई.सी.एम.आर और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग ने आज नई दिल्ली में नेक्स्टजेन एक्सप्लोरर्स के लिए विज्ञान और स्वास्थ्य नवाचार विषय पर एक राष्ट्रव्यापी छात्र आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य और जैव चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के तीन सौ स्कूलों के तेरह हज़ार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर आई.सी.एम.आर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि यह पहल  नवाचार को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य शोधकर्ताओं की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने में मदद करेगी।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला