जनवरी 31, 2026 8:56 अपराह्न

printer

आई.एम.एफ ने कमजोर बैंकों को बिना पर्याप्त सुधारों के असुरक्षित नकदी सहायता देने के खिलाफ चेतावनी दी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोषआई.एम.एफ ने कमजोर बैंकों को बिना पर्याप्त सुधारों के असुरक्षित नकदी सहायता देने के खिलाफ चेतावनी दी है। आई.एम.एफ ने कहा है कि ऐसे कदम वित्तीय स्थिरता को कमजोर कर सकते हैं। 

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हुई है और महंगाई बढ़ी हुई है। जिससे व्यापक आर्थिक और वित्तीय जोखिम बढ़ रहे हैं। वित्त वर्ष 2025 में बांग्लादेश की जीडीपी वृद्धि घटकर 3 दशमलव 7 प्रतिशत रह गई, जो पिछले वर्ष 4 दशमलव 2 प्रतिशत थी। महंगाई दर अक्टूबर में सालाना आधार पर 8 दशमलव 2 प्रतिशत दर्ज की गई।