फ़रवरी 4, 2026 8:13 अपराह्न

printer

आई.एन.एस. सुदर्शनी अपनी यात्रा के पहले पड़ाव में ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंचा

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आई.एन.एस. सुदर्शनी अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के अन्‍तर्गत ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस तैनाती का उद्देश्य देश की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रदर्शन करना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है।

मंत्रालय ने कहा कि यह पड़ाव भारत और ओमान के बीच गहरे समुद्री संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। मंत्रालय ने बताया कि तीन दिन की यात्रा के दौरान, ओमान की रॉयल नेवी के साथ वार्ता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पोत स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों के लिए भी खुला रहेगा।

यह आई.एन.एस.सुदर्शनी की प्रतिष्ठित समुद्री यात्रा लोकयान 26 का पहला अंतरराष्ट्रीय पड़ाव है। मंत्रालय ने बताया कि लोकयान 26 की यात्रा समुद्री कूटनीति, सद्भावना और महासागरों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला