राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्तरी कर्नाटक के कारवार में आई.एन.एस कदंब नौसेना अड्डे का दौरा करेंगी। वे गोवा से कारवार नौसेना अड्डे के लिए उड़ान भरेंगी, जहां कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और राज्य मंत्री उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी में यात्रा करेंगी। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने 2006 में विशाखापट्टनम में पनडुब्बी में यात्रा की थी।
राष्ट्रपति की यात्रा के कारण कारवार से मजाली तक 18 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने इस वर्ष 29 अक्टूबर को राफेल में उड़ान भरी थी और 2023 में सुखोई-30 एम.के.आई में उड़ान भरी थी।