जनवरी 27, 2026 8:56 अपराह्न

printer

आई.आई.टी दिल्ली ने अपना 68वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – आई.आई.टी दिल्ली ने आज अपना 68वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर, संस्थान ने अपनी पहली ‘एलुमनाई इम्पैक्ट रिपोर्ट’ जारी की। इस दस्‍तावेज में संस्थान की शुरुआत से लेकर अब तक 65 हजार से ज़्यादा एलुमनाई की असाधारण यात्रा और योगदान को संकलित किया गया है।

आई.आई.टी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा इस रिपोर्ट में यह बल दिया गया है कि कैसे, 65 से ज़्यादा वर्षों में, संस्‍थान के स्नातक विद्यार्थी  वैश्विक नेता, अग्रणी उद्यमी और समर्पित लोक सेवक बने हैं। इसके साथ ही, विद्यार्थियों ने दुनिया भर में गहरे आर्थिक और सामाजिक प्रभाव पैदा किए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला