फ़रवरी 28, 2026 2:14 अपराह्न

printer

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप: सुपर-8 मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से

श्रीलंका में आईसीसी टी-20 विश्व कप में सुपर-8 के मुकाबले में आज शाम सात बजे पाकिस्तान और श्रीलंका आमने सामने होंगे। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से यह मैच जीतना होगा।

अंतिम चार में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 64 रनों से जीतना होगा या 13 ओवर एक गेंद में लक्ष्य हासिल करना होगा। उधऱ श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

कल भारतीय टीम अंतिम सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज़ से खेलेगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत की जरूरत है।