फ़रवरी 10, 2026 6:47 पूर्वाह्न

printer

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में नीदरलैंड्स का मुकाबला नामीबिया से

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में, आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड्स का मुकाबला नामीबिया से होगा। यह मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड का सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा। मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। वहीं शाम को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान का मुकाबला अमरीका से होगा। यह मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

वहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप डी के नौवें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के दो सौ 14 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, कनाडा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले, कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया। एक अन्य मैच में, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हरा दिया।