फ़रवरी 24, 2026 1:33 अपराह्न

printer

आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का मुकाबला आज

आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच ग्रुप 2 में सुपर 8 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7 बजे से श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे पहले, कल रात मुंबई में ग्रुप 1 के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज के 255 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे 18वें ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए थे।