फ़रवरी 17, 2026 1:46 अपराह्न

printer

आईसीसी पुरुष टी-टंवेटी विश्व कप: चेन्नई में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच मुकाबला जारी

आईसीसी पुरुष टी-टंवेटी क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ग्रुप डी के मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कनाडा ने बीस ओवरों में चार विकेट खोकर 173 रन बनाए ताजा समाचार मिलने तक न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 132 रन बना लिये।

दोपहर बाद 3 बजे पल्लेकेले में ग्रुप बी के महत्वपूर्ण मुकाबले में आयरलैंड और जिम्बावे आमने सामने होंगे। अगर जिम्बावे यह मैच जीत जाता हैं तो पहली बार टूर्नामेंट के सुपर आठ में पहुंच जाएगा।

शाम सात बजे ग्रुप सी में मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में स्कॉटलैंड का मुकाबला नेपाल से होगा।

इससे पहले श्रीलंका ने कल ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत हासिल करके सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली। अन्य मुकाबले में कोलकाता में इंग्लैण्ड ने इटली को 24 रन से हराया।

इससे पहले दिन में अफगानिस्तान ने नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।