आईसीसी टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कल रात न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया है। फिन ऐलन के नाबाद शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने 170 रन के लक्ष्य को महज 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए। फिन एलेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
News On AIR | मार्च 5, 2026 11:17 पूर्वाह्न
आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा