आई.सी.सी. टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, इंग्लैंड ने कल रात कोलंबो में खेले गए सुपर 8, ग्रुप 2 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। 161 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने 19 ओवर और 3 गेंद में 6 विकेट पर हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 159 रन बनाए। विल जैक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता में आज सुपर 8 के ग्रुप 2 में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंका में यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
बृहस्पतिवार को चेन्नई में खेले गए सुपर 8 के एक महत्वपूर्ण मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया था।
सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में भारत का सामना कल कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा। इस मैच के परिणाम के आधार पर टूर्नामेंट में भारत की राह आगे तय होगी।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।