मार्च 4, 2026 7:25 पूर्वाह्न

printer

टी20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गर्डन्स में शाम 7 बजे से शुरू होगा।

दूसरे सेमीफाइनल में कल भारत का सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। दोनों मैचों के विजेता 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेलेंगे।