आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्वकप में आज ग्रुप-2 के सुपर आठ मुकाबले में न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका आमने सामने होंगे। यह मैच शाम सात बजे से कोलंबो में खेला जाएगा।
इससे पहले, कल इंग्लैंड ने पाकिस्तान को कल हुए ग्रुप-2 के सुपर आठ मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने 135 रन का लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते आठ विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कप्तान हेरी ब्रुक ने 51 गेंद में 100 रन की शानदार पारी खेली और लिएम डोसन ने 3 विकेट झटके। इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। साहिबज़ादा फरहान ने 45 गेंद में 63 रन की पारी खेली और शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए।