आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज ग्रुप-2 के सुपर-8 मैच में इंग्लैंड का सामना कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड से होगा। यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा।
भारत ने कल रात चेन्नई के एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में सुपर-8 के एक निर्णायक मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया।
अपने अंतिम सुपर-8 मैच में भारत का मुकाबला रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में वेस्टइंडीज से होगा। इस मैच का नतीजा टूर्नामेंट में भारत के भाग्य का फैसला करेगा।
टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल के मैच चार और पांच मार्च को खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल मैच 8 मार्च को होगा।