फ़रवरी 15, 2026 1:45 अपराह्न

printer

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज शाम भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा

पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज शाम भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप ए का मुकाबला होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मैच जीते हैं और दोनों के चार-चार अंक हैं। इससे सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में आज का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। धीमी और इस्तेमाल की हुई पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।

हमारे कोलंबो संवाददाता ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस रोमांचक मुकाबले के साथ क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा आज रात फिर से लौट रही है। यह प्रतिस्पर्धा दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रही है।