फ़रवरी 8, 2026 8:12 पूर्वाह्न

printer

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में भारत ने अमरीका को 29 रनों से हराया

भारत ने कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 के तीसरे मैच में अमरीका को 29 रनों से हरा दिया। भारत की ओर से दिए गए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।
 
इससे पहले, अमरीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमरीका की ओर से शैडली वैन शाल्कविक ने 4 विकेट लिए। सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
 
आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में सुबह 11 बजे शुरू होगा। दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। वहीं, तीसरा मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा।