भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद – आई.सी.एम.आर. ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली स्थित ब्रिक-राष्ट्रीय प्रतिरक्षा संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम विज्ञान तकनीक के तहत लाइसेंसिंग समझौतों के माध्यम से स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को उद्योग भागीदारों को हस्तांतरित किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि आई.सी.एम.आर. ने जैव-फार्मा, स्वास्थ्य, जैव-औद्योगिक और हरित रसायन क्षेत्रों में फैली छह उच्च-प्रभावशाली स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न आई.सी.एम.आर. संस्थानों द्वारा विकसित 25 आशाजनक प्रौद्योगिकियों और नवाचारों को कार्यक्रम के दौरान जारी आधिकारिक संकलन में शामिल किया गया। इन नवाचारों ने निदान, चिकित्सा उपकरणों, डिजिटल स्वास्थ्य, रोग निगरानी और अनुवांशिक अनुसंधान में आई.सी.एम.आर. के महत्वपूर्ण योगदान को उजागर किया, जिससे स्वदेशी अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को संबोधित करने की इसकी प्रतिबद्धता को बल मिला।
News On AIR | मई 11, 2026 7:37 अपराह्न
आईसीएमआर ने स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को उद्योग भागीदारों को हस्तांतरित किया