अप्रैल 2, 2026 7:00 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया   

आईपीएल क्रिकेट में, कल लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए, सुपर जायंट्स की टीम केवल 141 रन पर सिमट गई।

दिल्ली कैपिटल्सकी ओर से लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में, दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी की नाबाद 70 रन की पारी की बदौलत 17 ओवर और एक गेंद में चार विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। रिजवी को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच कोलकाता में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।