आईपीएल क्रिकेट में कल गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बारिश के कारण मैच लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ, जिसके कारण मैच को सात-सात ओवर का करना पड़ा। लेकिन दोबारा वर्षा होने के कारण मैच नहीं खेला जा सका।
एक अन्य मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया।
कल अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला, कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।