अप्रैल 16, 2025 2:17 अपराह्न

printer

आईपीएल में आज नई दिल्ली में डेल्ही कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा

आईपीएल क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। मैच नई दिल्ली में आज शाम साढे़ सात बजे से खेला जाएगा।

कल रात चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हराया। पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 112 रन का लक्ष्य दिया था।

जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 15 ओवर एक गेंद में 95 रन ही बना पायी। यह आईपीएल इतिहास में अब तक का सबसे कम स्कोर था। 

पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।