आईपीएल टी20 क्रिकेट में कल रात दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक सुपर ओवर में पराजित किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने के बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ।
यह आईपीएल 2025 का पहला मैच था जिसका फैसला सुपर ओवर से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित बीस ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने भी 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए। सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने केवल 11 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने दो गेंद शेष रहते जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।
आईपीएल में आज मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियन्स आमने-सामने होंगे। यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।