आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। अंक तालिका में कोलकाता की टीम 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। मुंबई की टीम आठ अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। प्रतियोगिता में कल गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। अंक-तालिका में चेन्नई 12 अंकों के साथ चौथे और गुजरात 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
Site Admin | मई 11, 2024 1:04 अपराह्न
आईपीएल क्रिकेट में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से
