मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 26, 2024 8:05 अपराह्न | आईपीएल दिल्ली

printer

आईपीएल क्रिकेट के 43वें मैच में कल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से

     आईपीएल क्रिकेट के 43वें मैच में कल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। अंक तालिका में दोनों ही टीमें शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। डेल्ही कैपिटल्स ने अभी तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से चार मैच में उसे जीत मिली है, जबकि पांच में पराजय का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में डेल्ही छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ मुंबई ने 8 मैच खेले हैं। इनमें से तीन में उसे जीत मिली है। पांच में पराजय का सामना करना पड़ा है। कुल छह अंकों के साथ मुंबई इंडियंस दस टीमों में आठवें स्थान पर है।