इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल क्रिकेट के पहले मुकाबले में कल रात पिछली बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 गेंद बाकी रहते 174 रन लक्ष्य का हासिल किया। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रचिन रविंद्र ने 15 गेंदों में 37 रन बनाए।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 25 गेंद पर 48 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज, मुस्तफिजुर रहमान ने 29 रन देकर चार विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आज दोपहर साढ़े तीन बजे से मोहाली में पंजाब किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा और शाम साढ़े सात बजे, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।