आई.पी.एल. क्रिकेट में, गुजरात टाइटन्स का सामना आज शाम साढ़े सात बजे अहमदाबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटन्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अब इसका लक्ष्य शीर्ष दो में जगह बनाना है।
मुंबई इंडियंस की टीम ने कल रात डेल्ही कैपिटल्स पर 59 रन की शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में स्थान बना लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में, डेल्ही कैपिटल्स 18 ओवर दो गेंद में सिर्फ 121 रन पर आउट हो गई।