अप्रैल 27, 2025 1:00 अपराह्न

printer

आईपीएल: आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, पहला मैच मुंबई और लखनऊ के बीच जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली और बेंगलुरु आमने-सामने

आईपीएल टी-20 क्रिकेट में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई में दोपहर साढे़ तीन बजे बजे खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली में शाम साढे सात बजे होगा।

   

 

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के पास नौ मैचों से दस-दस अंक हैं और अंकतालिका में वे क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों से 12 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 9 मैचों से 11 अंक हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला