फ़रवरी 20, 2026 10:46 पूर्वाह्न

printer

आईओएनएस के नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन विशाखापत्तनम में आयोजित

नौवीं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी -आईओएनएस के नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन आज विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा। कई देशों के नौसेना प्रमुखों के इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा – आईएफआर और मिलान 2026 के साथ हो रहा है, जिससे इसका रणनीतिक महत्व और बढ़ गया है। सम्मेलन में भारत के नौसेना प्रमुख, रॉयल थाई नौसेना से हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की अध्यक्षता ग्रहण करेंगे। भारत 2026-2028 कार्यकाल के लिए इस मंच का नेतृत्व करेगा। नई दिल्ली में 2008 में आईओएनएस की शुरुआत के बाद से यह दूसरी बार है जब भारत अध्यक्ष बन रहा है।

आईओएनएस हिंद महासागर क्षेत्र की नौसेनाओं का एक स्वैच्छिक और समावेशी मंच है। यह समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मानवीय सहायता को बढ़ावा देता है। सम्मेलन में साझा समुद्री चुनौतियों और क्षेत्र में सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला