अप्रैल 9, 2025 8:15 पूर्वाह्न

printer

आईएसएसएफ विश्व कप: विजयवीर सिद्धू अर्जेंटीना में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्‍टल स्‍पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने

विजयवीर सिद्धू अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। महिला वर्ग में सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।

इन दो स्वर्ण पदकों के साथ भारत चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत कर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।