सितम्बर 29, 2025 9:04 पूर्वाह्न

printer

आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप: भारत की अनुष्का ठोकुर ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता

भारत की अनुष्का ठोकुर ने जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में कल महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोज़िशन में स्वर्ण पदक जीता लिया है। नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह रेंज में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में जीत के बाद ठोकुर का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा स्वर्ण पदक था।

पुरुषों की 50 मीटर थ्री-पोज़िशन स्पर्धा में, एड्रियन कर्माकर ने रजत पदक जीता। भारत चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला