आईएसआईएस से संबद्ध आतंकवादी मेहमत गोरेन की गिरफ्तारी से यह बात स्पष्ट हो गई है कि पाकिस्तान आतंकवादी गुटों को शरण दे रहा है। गोरेन, यहया के नाम से भी जाना जाता है। उसे पिछले वर्ष दिसंबर में अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तुर्की के राष्ट्रीय खुफिया संगठन ने गिरफ्तार किया था। मेहमत पर पर आत्मघाती हमला करने की योजना बनाने का आरोप है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने एक ऑडियो संदेश जारी कर पाकिस्तान पर आईएसआईएस आतंकवादियों को पनाह देने की बात कही है।
Site Admin | जनवरी 7, 2026 9:56 अपराह्न
आईएसआईएस से संबद्ध आतंकवादी मेहमत गोरेन की गिरफ्तारी