देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। विशेषकर देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में गर्मी के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। राजस्थान के चुरू में आज अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में आज 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि अगले दो दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी।